Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : वीरों की धरती है झारखंड, अनेकों वीर सपूतों दिया है बलिदान : मुख्यमंत्री

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के केरूकोचा हाट मैदान में मंगलवार को शहीद साबुआ हांसदा के 36वें शहादत दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि सभा सह परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड वीरों की धरती है. अनेकों वीर सपूतों ने देश की सेवा में बलिदान दिया है. यहां के हर चौक और चौराहों पर शहीदों की मूर्तियां लगी हैं. उन्होंने कहा कि देश का सबसे पिछड़ा राज्य होने के बावजूद भी झारखंड ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. सीएम ने कहा कि दिशोम गुरु शिबु सोरेन ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी, तब जाकर वर्ष 2000 में अलग राज्य मिला. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-three-accused-arrested-in-fraud-case-sent-to-jail/">चांडिल

: धोखाधड़ी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भाजपा के नेतृत्व में राज्य का विकास नहीं विनाश हुआ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Chakulia-CM-Shradhanjali.jpg"

alt="" width="586" height="366" />
सीएम ने कहा कि अधिकांश समय तक भाजपा ही सत्ता में रही. भाजपा के नेतृत्व में राज्य का विकास नहीं विनाश हुआ. भाजपा सरकार ने यहां की वन संपदा और खनिज को पूंजीपतियों के हाथों बेचने का काम किया है. राज्य में गठबंधन सरकार बनने के बाद सरकार ने हर विपत्तियों से लड़कर राज्य का विकास किया. हर वर्ग के लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है. सरकार ने गरीबों को पूजा पर्व में 10 रुपए में नये वस्त्र उपलब्ध कराने का काम किया. सरकार बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत गांव-गांव में पौधरोपण कर राज्य को हरा भरा बनाने के साथ-साथ लोगों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने का काम किया है. केन्द्र सरकार की सौतेले व्यवहार के कारण आज भी राज्य में 8 लाख गरीब पीएम आवास पाने से वंचित हैं.
इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-salesman-going-to-rob-petrol-pump-arrested-weapon-recovered/">रांची

: पेट्रोल पंप लूटने जा रहा सेल्समैन गिरफ्तार, हथियार बरामद

राज्य सरकार गरीबों को देगी आबुआ आवास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Chakulia-CM-Shrota.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों को अब आबुआ आवास योजना का लाभ देगी. राज्य सरकार राइस मिल स्थापित करवाएगी. इससे पहले समारोह का उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. समारोह को आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता, घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन, बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार महंती ने भी संबोधित किया. समारोह में पांच ग्राम प्रधान के बीच बाइक का वितरण किया. मुख्यमंत्री ने 11,14,756 लाभुकों के बीच 757 करोड़, चार लाख, 99 हजार, 900 रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया. मंच पर शहीद गणेश हांसदा की मां कापरा हांसदा और शहीद साबुआ हांसदा के वंशज मंगल हांसदा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-garbage-piled-up-in-vijay-nagar-of-golmuri-area-not-cleaned-for-months/">जमशेदपुर

: गोलमुरी क्षेत्र के विजय नगर में लगा कचरे का अंबार, महीनों से नहीं हुई साफ-सफाई

हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का किया गया स्वागत

समारोह के पूर्व हेलीपैड पर एसएसपी किशोर कौशल, डीडीसी मनीष कुमार और विधायकों ने सीएम को गुलदस्ता देकर स्वागत किया. सीएम ने शहीद साबुआ हांसदा के स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. फिर मुख्यमंत्री बहरागोड़ा के बांसदा चौक पहुंचे और यहां शहीद गणेश हांसदा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद केरूकोचा चौक पर स्थापित शहीद साबुआ हांसदा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, डीआरडीए के निदेशक सौरभ सिन्हा, घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक, सीडीपीओ कुलदीप टोप्पो, झामुमो नेता मोहन कर्मकार, झारखंड गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, प्रमोद लाल, आदित्य प्रधान, असित मिश्रा, साहेब राम मांडी, शिवचरण हांसदा, श्याम मांडी, डोमन माझी, डोमन मांडी, लाल मांडी, राकेश महंती, विशाल बारिक, गौतम दास, बलराम महतो, निर्मल महतो, मिठू हांसदा समेत हजारों पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे.
 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही