Search

 
 
 

चाकुलिया : झारखंड प्रदेश रसोईया संयोजिका संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

 
Chakulia : चाकुलिया स्थित कार्यालय में रविवार को विधायक समीर महंती को झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका संघ ने 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में कहा गया है की रसोईया संयोजिका बीते वर्ष 2004 से वह काम करते आ रही है. प्रत्येक छात्र-छात्राओं पर भोजन बनाने से लेकर परोसने तक 66 पैसे प्रति छात्र दिए जाते हैं. इससे प्रत्येक माह किसी प्रकार से प्रत्येक रसोइए को 400 से रुपये 500 मिलते हैं. मांग पत्र में विद्यालय में संयोजिका एवं रसोईया का काम कर रही माता समिति सदस्यों को सेविका सहायिका के तर्ज पर नियमित करने, सेविका सहायिका के तर्ज पर माता समिति सदस्यों को भी न्यूनतम मजदूरी वेतन लागू करने, समस्त रसोईया संयोजिका को निशुल्क 5 लाख का बीमा एवं वस्त्र प्रदान करने समेत अन्य कई मांगें शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-free-health-camp-held-in-lodhasholi-503-patients-were-examined/">चाकुलिया

: लोधाशोली में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 503 मरीजों की हुई जांच

विधायक ने संघ को उनके मांग पर विचार करने का दिया आश्वासन

विधायक समीर महंती ने आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर सरकार सहानुभूति पूर्वक विचार करेगी. मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, कालापाथर मुखिया शिवचरण हांसदा, बलराम महतो, अमर हांसदा, राजा बारीक, पुलक रंजन महापात्र, मोहन माईती, रसोईया संयोजिका शीतल सोरेन, बेला पाल, बबिता राणा, जयंती मुर्मू, चिंतामणि सोरेन, सबिता सोरेन, समित्रा कर्मकार, नियति हेंब्रम, चप्मावती मांडी, सलमा मांडी, पार्वती हांसदा, कल्पना मुर्मू, उर्मिला मांडी, चांदना सरदार, दांगी हांसदा, रिंकू बेरा, बालिका सोरेन, सुकुलमनी मुर्मू, जयंती गोप समेत प्रखंड के सभी रसोईया ओर संयोजिका आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही