Search

 
 
 

चाकुलिया : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने चलाया जन जागरण अभियान

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के मालकुंडी पंचायत अंतर्गत कुटरापाड़ा आंगनबाड़ी मैदान में रविवार को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा जन जागरण अभियान सह सदस्यता अभियान आयोजित किया गया. इसकी अध्यक्षता मांझी बाबा दुर्योधन मांडी ने की. सभा का संचालन श्याम चरण मुर्मू ने किया. सभा में विशिष्ट अतिथि के रूप में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के रामदास मुर्मू उपस्थित थे. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर तक टाइगर जयराम एवं संगठन के विचारों को पहुंचाना और सभी को झारखंड के ज्वलंत मुद्दे यानी स्थानीय नीति, नियोजन नीति, खनन नीति, पुनर्वास नीति, निजी कंपनियों में स्थानीय को नौकरी में 75 प्रतिशत आरक्षण एवं स्थानीय नेतृत्व के मसले पर जागरूक करना है. बैठक में मुख्य रूप से पंचायत के उपमुखिया सहित पंचायत के वार्ड सदस्य और समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-on-the-fourth-monday-of-sawan-shiva-devotees-performed-jalabhishek-in-pagodas/">घाटशिला

: सावन की चौथी सोमवारी पर शिवालयों में शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

कई लोग रहे उपस्थित

मौके पर बाजूंन माण्डी, करण हांसदा, बदीनाथ नायक, अनिल हेम्ब्रम,जुगु माण्डी,संजय महतो, विश्वनाथ हेम्ब्रम, बलराम माण्डी, शशधर हेम्ब्रम, सुखसागर हेम्ब्रम, चंदमनी हांसदा, आशारानी माण्डी, रानी माण्डी, गुरूमनी हेम्ब्रम, पानी हांसदा, अंजू हेम्ब्रम, नरेन मुर्मू, चंदू माण्डी, मनोज महतो, नारायण महतो, किशोरी हांसदा, जुगु माण्डी, बुधेश्वर मुर्मू,नरेंद्र नाथ महतो, जयराम महतो, सुशील महतो, कमल महतो समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही