Search

 
 
 

चाकुलिया : शहादत दिवस पर झामुमो ने शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

 
Chakulia : चाकुलिया में झामुमो ने शहादत दिवस के अवसर पर शहीद स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की. समीर सेना के संयोजक राकेश महंती के नेतृत्व में झामुमो समर्थक यहां के नया बाजार स्थित भारतीय फ्यूल स्टेशन के पास स्थापित भगत सिंह की मूर्ति स्थल पर पहुंचे. बारी बारी से झामुमो नेताओं ने मूर्ति पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह अमर रहे का नारा भी लगाया. मौक पर घनश्याम महतो, विशाल बारिक, राजा बारिक, दीप चक्रवर्ती, सुभदीप दास, राहुल महतो, गणेश दत्त, देवाशीष दास समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-bjp-left-for-jamshedpur-to-participate-in-the-foundation-stone-laying-ceremony/">बहरागोड़ा

: शिलान्यास समारोह में भाग लेने के लिए जमशेदपुर रवाना हुए भाजपाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही