Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के जयनगर गांव में बुधवार को कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा और मेला को लेकर 12 मौजा के ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की बैठक कमेटी के अध्यक्ष सह जयनगर के ग्राम प्रधान सोमाय मांडी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कहा गया कि दो जुलाई को धूमधाम से कान्हाईश्वर पहाड़ की पूजा की जाएगी और मेला आयोजित होगा. सोमाय मांडी ने कहा कि इस पहाड़ पूजा से सरकार को राजस्व मिलता है. मेला की हर वर्ष नीलामी होती है. इस पूजा से तीन राज्यों के श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है. क्षेत्र के सांसद और विधायक भी पहाड़ पूजा के दिन पूजा करने आते हैं और सिर्फ विकास करने का आश्वासन देते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-salkhan-met-draupadi-murmu-at-rairangpur-residence/">जमशेदपुर:
द्रौपदी मुर्मू से रायरंगपुर आवास पर मिले सालखन आज तक पहाड़ के विकास के लिए किसी ने पहल नहीं की है. इससे क्षेत्र के लोगों में जनप्रतिनिधियों के प्रति काफी रोष है. बैठक में दुआरीशोल के ग्राम प्रधान ठाकुरदास बास्के, सालगेड़िया के चंपाई मांडी, शिशाखुन के तरूण ग्वाला,जोड़ाम के अजित महतो,कियाशोल के झांगाल हेम्ब्रम, बिरदह के फकीर बेरा, बिहारीपुर के कढ़ी सिंह मुंडा, दुबराजपुर के बैद्यनाथ हांसदा, पोचापानी के राम मांडी, भंडारू के भानु नायक, पुजारी सहदेव नायेक, गौरांग नायेक, दानव नायेक, रविन्द्र नायेक, दुला नायेक, जयराम नायेक, जोदु नायेक, भागीरथ नायेक समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment