Search

 
 
 

चाकुलिया : कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा एक जुलाई को, जुटेंगे तीन राज्य के श्रद्धालु

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत में जयनगर के पास स्थित कन्हाईश्वर पहाड़ की पूजा एक जुलाई को होगी. इसकी तैयारियों में पूजा कमेटी के लोग जुटे हैं. जानकारी हो कि अच्छी बारिश और खुशहाली के लिए इस पहाड़ की पूजा वर्षों पुरानी परंपरा है. इस पहाड़ पूजा में 14 मौजा के लोग शामिल होते हैं. पूजा करने के लिए झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के हजारों श्रद्धालु जुटते हैं. पहाड़ के नीचे मेला भी आयोजित होता है. पूजा को सफल बनाने को लेकर विगत दिनों विधायक समीर कुमार महंती ने ग्राम प्रधानों तथा ग्रामीणों के साथ बैठक की थी. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-youth-injured-after-falling-from-bike-admitted-in-chc/">मनोहरपुर

: बाइक से गिरकर युवक घायल, सीएचसी में भर्ती

गोटाशिला पहाड़ पूजा 4 जुलाई को

चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत में चार जुलाई को गोटाशिला पहाड़ पूजा होगी. बारिश और खुशहाली के लिए इस पहाड़ की पूजा वर्षों पुरानी परंपरा है. पूजा को सफल बनाने के लिए अस्थाई पूजा कमेटी का गठन किया गया. कमेटी ने निर्णय लिया है कि पूजा में प्लास्टिक और थर्मोकोल के प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा. पूजा के दिन चार जुलाई को पहाड़ के नीचे बेरियर लगाकर दोपहिया और चार पहिया वाहन के जाने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया. पूजा को सफल बनाने के लिए गठित अस्थाई कमेटी में मुखिया जादू हेम्ब्रम, रामराय किस्कू, जगत किस्कू, ठाकुर दास हेम्ब्रम, गोरालाल सोरेन, विक्रम सोरेन, बादल महतो, मनिन्द्र महतो, रेवाकांत महतो, डमन चन्द्र महतो, उत्तम महतो, पार्थो सारथी महतो, कमलेन्दु महतो, ठाकुर मांडी, विवेकानंद सोरेन, कैलाश चन्द्र सिंह को शामिल किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही