Search

 
 
 

चाकुलिया : पंचायत स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में कानीमहुली की टीम बनी विजेता

 
Chakulia : जनशक्ति कल्याण समिति के तहत चाकुलिया प्रखंड की बेंद पंचायत के आमडांगरा आयोजित पंचायत स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार की शाम को खेला गया. फाइनल का खिताब कानीमहुली फुटबॉल टीम ने जीत लिया. इस प्रतियोगिता में बेंद पंचायत की कुल 10 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मैच कानीमहुली की टीम ने डूंगरीडीह फुटबॉल टीम को एक गोल पराजित कर दिया. फाइनल मैच का उदघाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक राम स्वरूप यादव और विशिष्ट अतिथि चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड पार्षद शतदल महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल पर किक मारकर किया. विजेता तथा उप विजेता टीम को ट्रॉफी,जर्सी, फुटबॉल तथा नकद राशि देकर अतिथियों के हाथो से पुरस्कृत किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Chakulia-Kanumahali.jpg"

alt="" width="1280" height="821" /> इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jharkhand-state-anganwadi-employees-union-honored-minister-joba-majhi/">चाईबासा

: झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने मंत्री जोबा माझी को किया सम्मानित
समारोह में मुख्य अतिथि राम स्वरूप यादव ने कहा जनशक्ति कल्याण समिति फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित कर ग्रामीण प्रतिभाओं एक बेहतर मंच देने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारें. जनशक्ति कल्याण समिति के संरक्षक चंदन महतो ने कहा पंचायत स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास है. समिति का लक्ष्य ग्रामीण प्रतिभाओं को एक मंच देना है. ताकि ग्रामीण प्रतिभाएं जिला और प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का हुनर दिखा सकें. इस अवसर पर ग्राम प्रधान विजय सोरेन, वार्ड मेंबर प्रतिनिधि लखन मांडी, देवाशीष ज्योति, सुखेंदु किस्कू, सनातन हेंब्रम, सुकुमार हेंब्रम, बाबूराम मांडी, सुकलाल सोरेन, माणिक किस्कू, भीम हेंब्रम, सुकदेव हेंब्रम आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही