Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : तुलसीबनी शिवराम आश्रम में कन्या पूजन और बालक भोज आयोजित

Advertisement
Advertisement
Chakuliya : चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के तुलसीबनी शिवराम आश्रम में शुक्रवार की दोपहर श्रावण शुक्ल अष्टमी के अवसर पर कन्या पूजन और बालक भोजन का आयोजन किया गया. नौ कन्याओं की आश्रम प्रमुख स्वामी आनंद दास महंत ने विधिवत पूजन किया और आरती की. उन्हें वस्त्र और ओढ़नी प्रदान कर एवं तिलक लगाया. उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी कन्याओं की आरती उतारी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-18-girls-corona-positive-in-kasturba-gandhi-residential-girls-school/">चाकुलिया

: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 18 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव
इसके बाद एक सौ से अधिक बालक और बालिकाओं को भोजन कराया गया. शिमदा से आए हुए किर्तन मंडली ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया. इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण दास, दिनेश कुमार शुक्ला, भागवत मुर्मू, भवेश गोप,पतित पावन दास, संजय महतो, सुभाष महतो, गिरधारी दास, नयन दास, नंदलाल महतो, त्रिलोचन राणा, डॉ अश्विनी महंती, संतोष मंडल, मदन मोहन बेरा, प्रसन्न महतो, महादेव दियासी आदि उपस्थित रहे. मालूम हो कि प्रत्येक माह कन्या पूजन का खर्च कोलकाता के समाजसेवी विकास माधव गढ़िया देते आ रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही