Search

 
 
 

चाकुलिया : प्रखंड कार्यालय में केसीसी मेगा कैंप आयोजित

 
Chakuliya : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में गुरूवार को बिरसा किसान सम्मान समारोह कार्यक्रम के तहत केसीसी मेगा कैंप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती और विशिष्ट अतिथि  जिप सदस्य धरित्री महतो थे. कार्यक्रम में विधायक ने 54 किसानों के बीच केसीसी स्वीकृत पत्र और मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत स्वीकृत पत्र का वितरण किया. मौके पर विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार किसानों के विकास के प्रति संवेदनशील है. सरकार ने किसानों के उत्थान और स्वावलंबी बनाने के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं पारित की हैं. जिनका लाभ किसानों को मिल रहा है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-thieves-blew-23-thousand-rupees-from-railway-workers-house-in-broad-daylight/">आदित्यपुर

: दिन दहाड़े चोरों ने उड़ाए रेल कर्मी के घर से 23 हजार रुपये

लोन का समय पर भुगतान करें

उन्होंने कहा कि किसान केसीसी लोन लेकर नयी तकनीक और पद्धति को अपना कर खेती करें और अच्छी फसल तैयार कर लाभान्वित हों. किसान लोन लेकर इसका समय पर भुगतान कर अपने कर्तव्य का भी निर्वाहन करें. उन्होंने हेमंत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर किसानों को जागरूक किया. मौके पर जिप सदस्य धरित्री महतो, बीडीओ देवलाल उरांव और सीओ जयवंती देवगम ने भी संबोधित किया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-suci-burnt-the-copy-of-the-students-anti-agneepath/">आदित्यपुर

: एसयूसीआई ने जलाई छात्र विरोधी-अग्निपथ की प्रति

शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया

समारोह के पूर्व पदाधिकारियों ने विधायक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. मौके पर कल्याण पदाधिकारी गौरीशंकर साव, झामुमो जिला सचिव घनश्याम महतो, निर्मल महतो, बुबाई दास, पतित दास,बापी नंदी, मोहन माईति, मिथुन कर,  जन सेवक उत्तम दे, प्रमोद विश्वकर्मा, अभय सिंह, पर्यवेक्षिका सविता सिंहा समेत अन्य उपस्थित उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन प्रभारी कृषि पदाधिकारी देव कुमार ने किया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही