Search

 
 
 

चाकुलिया : नहीं लगी केरुकोचा की साप्ताहिक हाट, पसरा है सन्नाटा

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : ओलचिकी हूल बैसी के मंगलवार को झारखंड बंद चाकुलिया के केरुकोचा के आसपास असरदार है. हाइवे 18 से सटे केरुकोचा में मंगलवार को लगने वाली साप्ताहिक हाट भी नहीं लगी है. हाट परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है. वहां एक भी क्रेता और विक्रेता नहीं हैं. यहां की तमाम दुकानें भी बंद हैं. ज्ञात हो कि केरुकोचा इस क्षेत्र की सबसे बड़ी हाट है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Chakulia-Kerukocha-Hat-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-road-construction-work-started-for-the-beautification-of-the-city/">किरीबुरू

: शहर के सौन्दर्यीकरण को लेकर सड़क निर्माण कार्य शुरू
इस हाट में तीन राज्य के क्रेता और विक्रेता जुटते हैं. हजारों की भीड़ रहती है और लाखों का कारोबार होता है. परंतु आज बंदी के कारण हाट नहीं लगी है. मुखिया के प्रतिनिधि डोमन चंद्र मांडी ने बताया कि बंदी के कारण आज हाट नहीं लगी है. जानकारी के मुताबिक हाईवे 18 पर स्थित पिताजुड़ी में भी बंद का असर है. यहां भी दुकानें बंद हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही