Search

 
 
 

चाकुलिया : धूमधाम से हुई खोड़ी पहाड़ी पूजा, भीड़ उमड़ी, कुणाल षाड़ंगी ने की पूजा

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की बिरदह पंचायत के रेंगर पहाड़ी गांव के पास शनिवार को खोड़ी पहाड़ी संस्कृति रक्षा कमेटी के तत्वावधान में धूमधाम से खोड़ी पहाड़ी पूजा हुई. अच्छी बारिश और खुशहाली के लिए 12 मौजा के ग्रामीणों ने पूजा की. खोड़ी पहाड़ पूजा के अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने पूजा अर्चना की और क्षेत्र के सुख-शांति और समृद्धि के लिए कामना की. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष रूपचंद हांसदा, उपाध्यक्ष हरिपद मंडल, सचिव रुद्र प्रताप महतो, सह सचिव खोखन महाली, कोषाध्यक्ष वैद्यनाथ महाली, सह कोषाध्यक्ष अमर हांसदा, संरक्षक धनंजय करुणामय, हरीश महाली, असीत करुणामय, सेमल महतो, असित गोप, होरेन महाली, लासा हांसदा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-husband-brutally-thrashes-wife-complains-to-ssp/">जमशेदपुर

: पति ने की बेरहमी से पत्नी की पिटाई, एसएसपी से शिकायत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही