Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : केएनजे हाई स्कूल "विद्या के मंदिर" में झाड़ियों से घिरा है " तन का मंदिर"

Advertisement
Advertisement
Chakulia(Dharish Chandra Singh) : विद्यालय को विद्या का मंदिर कहते हैं. स्वच्छता अभियान के दौर में सरकारी नारे " मन का मंदिर देवालय और तन का मंदिर शौचालय", बेटी देंगे उस घर में शौचालय होगा जिस घर में" खूब प्रचलित हुए. शहर-शहर गांव-गांव में इन नारों को दीवारों पर लिखा गया. मगर विडंबना तो देखिए. विद्या मंदिर यानी कि चाकुलिया के केदारनाथ झुनझुन वाला हाई स्कूल में तन का मंदिर यानी कि शौचालय झाड़ियों से घिरा है और उसके चारों ओर कचरे बिखरे पड़े हैं. विद्यालय भवन के पीछे और पश्चिम दिशा में भी झाड़ियों की भरमार है. यह स्थिति विगत एक साल से है. विगत 18 जून को विद्यालय परिसर में इसी शौचालय से महज 50 मीटर दूर स्थित विद्यालय के महावीर व्यामशाला में वन सुरक्षा महा समिति द्वारा आयोजित वन महोत्सव में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शामिल हुए थे. उस वक्त भी शौचालय की साफ-सफाई नहीं की गई थी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sp-did-a-surprise-inspection-of-the-police-station-regarding-the-increasing-incidents-of-murder-and-theft/">आदित्यपुर

: मर्डर व चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर एसपी ने किया थाना का औचक निरीक्षण

शौचालय में जाना खतरे से खाली नहीं

विद्यालय भवन के पीछे और सरकारी मॉडल स्कूल के ठीक सामने छात्र और छात्राओं के लिए शौचालय का निर्माण हुआ है. यह शौचालय पिछले कई महीनों से झाड़ियों से घिरा पड़ा है. शौचालय में प्रवेश करने के लिए बाहर में बने गेट पर झाड़ियां चढ़ आई हैं. इसमें बाहर से प्रवेश करना मुश्किल है. विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक इस शौचालय में विद्यालय के अंदर से प्रवेश करने के लिए गेट है. छात्र-छात्राएं विद्यालय भवन के अंदर से ही शौचालय में जाते हैं. बावजूद, इस शौचालय में छात्र-छात्राओं का जाना खतरे से खाली नहीं है. क्योंकि झाड़ियों से घिरे इस शौचालय में सांप और बिच्छूओं के प्रवेश करने की संभावना है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sp-did-a-surprise-inspection-of-the-police-station-regarding-the-increasing-incidents-of-murder-and-theft/">आदित्यपुर

: मर्डर व चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर एसपी ने किया थाना का औचक निरीक्षण

विद्यालय परिसर में झाड़ियों की भरमार

विद्यालय भवन के सामने के भाग को छोड़ दिया जाए तो शेष भाग में लंबी लंबी झाड़ियां उगी हुई हैं. सर्वाधिक झाड़ियां विद्यालय भवन के पश्चिम दिशा में हैं. इतनी ऊंची ऊंची झाड़ियां है कि अगर हाथी भी घुस जाए तो दिखाई नहीं पड़ेगा. विद्यालय परिसर में ही बंद पड़े आदिवासी बालक छात्रावास परिसर और उसके आसपास झाड़ियों की भरमार है. ऐसा होना विद्यालय में पढ़ने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों के लिए खतरे का कारण बन सकता है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-being-released-from-the-remand-home-they-started-stealing-three-arrested/">जमशेदपुर

: रिमांड होम से छूटने के बाद करने लगे थे चोरी, तीन धराए

प्रभारी एचएम ने नगर पंचायत प्रशासन को लिखा है पत्र

[caption id="attachment_710512" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/KNJ-HIGH-SCHOOL-2-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> झाड़ियों की सफाई के लिए
लिखा गया पत्र.[/caption] विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने विगत 11 जुलाई को पत्रांक 88 के तहत नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नाम झाड़ियों की सफाई के लिए पत्र लिखा है. पत्र में लिखा गया है कि विद्यालय भवन के किनारे झाड़ियां उग आई हैं. इन झाड़ियों में कीड़े मकोड़ों के होने की संभावना है. इसलिए साफ सफाई कराने की व्यवस्था की जाए. परंतु अभी तक साफ सफाई की दिशा में कोई सुगबुगाहट नहीं है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-53072-dhoti-lungi-and-saree-will-distributed-among-26629-beneficiaries/">चाकुलिया

: 26,629 लाभुकों के बीच होगा 53,072 धोती, लुंगी और साड़ी का वितरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही