Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के जिला परिषद डाक बंगला से रविवार को
टोटेमिक कुड़मी/कुर्मी समाज ने
कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने तथा
कुड़मी जाति को एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर गाजे-बाजे के साथ रैली
निकाली. यह रैली मुख्य बाजार पथ होते हुए बिरसा चौक
पहुंची. यहां पर भगवान बिरसा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी
गयी. वहां से रैली डाकबंगला पहुंची और सभा में तब्दील हो
गयी. सभा झारखंड आंदोलनकारी हरि शंकर महतो की अध्यक्षता में शुरू
हुई. सभा का संचालन सपन कुमार महतो ने
किया. सभा के पूर्व झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया.
इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-body-purification-camp-organized-from-18-to-25-july-at-marwari-dharamshala/">साहिबगंज
: मारवाड़ी धर्मशाला में 18 से 25 जुलाई को शरीर शुद्धि शिविर का आयोजन इन लोगों ने किया रैली का नेतृत्व

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Chakulia-Kudmi-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> रैली का नेतृत्व समाज के मुख्य संरक्षक शीतल ओहदार, मुख्य वक्ता पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा, झारखंड के हरमोहन महतो, अमित महतो प्रोफेसर भुवनेश्वर महतो, हरि शंकर महतो, कोकिल चंद्र महतो,
स्वपन कुमार महतो, मनोरंजन महतो, शतदल महतो, मनोरंजन महतो, चंदन महतो, भूषण महतो, बादल महतो, नरेंद्र नाथ महतो, खुदीराम महतो, अनिल महतो, घनश्याम महतो, किशोरी मोहन महतो आदि ने
किया. रैली में
सैकड़ों महिला और पुरुष शामिल
थे. रैली में शामिल लोग जय
गोराम का नारा लगा रहे
थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment