Search

 
 
 

चाकुलिया : मेम क्लब में कुड़मी संस्कृति विकास समिति ने किया रक्तदान शिविर आयोजित

 
Chakuliya : चाकुलिया प्रखंड के भातकुंडा पंचायत के मेम क्लब में रविवार को कुड़मी संस्कृति विकास समिति और जनशक्ति कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन भालुकबिंदा के ग्राम प्रधान काली पदो महतो, पंचायत समिति के सदस्य मनोरंजन महतो, समिति के केंद्रीय अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो, जनशक्ति कल्याण समिति के अध्यक्ष चंदन महतो आदि ने दीप प्रज्जवलित कर किया. इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-lok-adalat-organized-in-behavioral-court/">सरायकेला

: व्यवहार न्यायलय में लोक अदालत का हुआ आयोजन

रक्तदाताओं को किया जा रहा है सम्मानित

[caption id="attachment_341318" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/chakuliya-blood-donation-camp--600x375.jpg"

alt="" width="600" height="375" /> रक्तदाता को सम्मानित करते समिति के अध्यक्ष स्वपन महतो.[/caption] वहीं, ग्राम प्रधान काली पदो महतो ने रक्तदान के क्षेत्र में किए जा रहे बेहतर कार्यों के लिए कुड़मी संस्कृति विकास समिति की सराहना की. उन्होंने कहा कि समिति के प्रयास से ग्रामीण इलाके में भी लोग रक्तदान के प्रति जागरूक हो रहे हैं और बढ़-चढ़कर रक्तदान कर रहे हैं. इस दौरान रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक 50 यूनिट रक्त संग्रह हो गया था. इसे भी पढ़े : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-two-people-died-in-separate-incidents/">कोडरमा

: अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

रक्तदान पखवाड़ा के तहत यह 12वां शिविर

विदित हो कि कुड़मी संस्कृति विकास समिति विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान पखवाड़ा आयोजित कर रही है. यह रक्तदान शिविर इस पखवाड़ा का 12वां शिविर है. साथ ही यह ब्रह्मानंद नारायण ब्लड बैंक की टीम डॉ. आरके वर्मा, डॉ. जे प्रसाद, उषा मुर्मू, लिली मुर्मू, कृष्णा ओरन की देखरेख में आयोजित हो रही है. शिविर को सफल बनाने में भालुकबिंधा ग्राम प्रधान काली पदो महतो, पंसस मनोरंजन महतो, सोनाहातु पंचायत के मुखिया मोहन सोरेन, चन्दन महतो, दिव्यांग मोर्चा जिलाध्यक्ष गंगा नारायण दास, देवाशीष मल्लिक, मिराज, मानस ज्योति, तापस महतो, जयदेव महतो, बलराम महतो, अमित महतो, भक्त प्रहलाद महतो आदि भी जुड़े हुए हैं. इसे भी पढ़े : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-villagers-of-darisai-worshiped/">गालूडीह

: दारिसाई के ग्रामीणों ने की जाहेर पूजा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही