Search

 
 
 

चाकुलिया : कुणाल पाल बना राज्य का आठवां व जिला का सेकेंड टॉपर

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से मंगलवार को मैट्रिक का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया. चाकुलिया के बाजपेई नगर निवासी कुणाल पाल 97.2% अंक लाकर राज्य का आठवां और जिला का सेकेंड टॉपर बने. कुणाल पाल पूर्णापानी आदिवासी हाई स्कूल के छात्र हैं. कुणाल पाल को हिंदी में 97, संस्कृत में 94, गणित में 98, विज्ञान में 99 और सामाजिक विज्ञान में 98 अंक प्राप्त हुए हैं. उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और बड़े भाई को दिया. उसके पिता बच्चा निधि पाल एक प्राइवेट इंजीनियर हैं. मां पिपाशा पाल एक गृहिणी है. उसने बताया कि वह आगे चलकर वायु सेना में भर्ती होना चाहता है. उसकी इस सफलता से माता-पिता, बड़े भाई और विद्यालय के शिक्षक खुश हैं. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-chief-minister-hemant-soren-reached-nanihal-with-his-family-to-attend-the-wedding-ceremony/">चांडिल

: शादी समारोह में शामिल होने सपरिवार ननिहाल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

नंदनी व श्रेया संयुक्त रूप से बनी नौवीं स्टेट टॉपर

[caption id="attachment_646514" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Chakulia-9th-Topper.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नंदनी बक्सी व श्रेया साव अपने-अपने परिजन के साथ.[/caption] पूर्णापानी आदिवासी हाई स्कूल की ही नंदनी बक्शी और श्रेया साव 86.40% अंक लाकर संयुक्त रूप से नौवां स्टेट टॉपर बनी. नंदिनी बक्सी को हिंदी में 97, अंग्रेजी में 95, गणित में 97, विज्ञान में 99 और संस्कृत में 94 अंक प्राप्त हुए हैं. उसने अपनी सफलता का श्रेय पिता हीरेन बक्सी और मां पुतुल बक्शी को दिया है. उसने बताया कि वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहती है. वहीं बेंद गांव की श्रेया साव को हिंदी में 97, संस्कृत में 94, गणित में 98, विज्ञान में 97 और सामाजिक विज्ञान में 96 अंक प्राप्त हुए हैं. वह आगे चलकर आईएएस ऑफिसर बनना चाहती है. उसके पिता आशीष साव टुकदा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं. माता गृहिणी हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही