Search

 
 
 

चाकुलिया : आर्थिक रूप से कमजोर सबर छात्रा की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे कुणाल षाडंगी

 
Chakuliya : पैसों की कमी के कारण पढ़ाई छोड़ चुकी चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के आमलागोड़ा सबर टोला की एक सबर छात्रा की मदद के लिए भाजपा नेता कुणाल षाडंगी आगे आए है. वर्ष 2021 में मैट्रिक परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने के बाद आर्थिक कमी के कारण सबर छात्रा शेबानीसबर ने पढ़ाई छोड़ दी थी. इसकी जानकारी पाकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी शनिवार को आमलागोड़ासबर टोला पहुंचे औरशेबानीसबर से मिलकर बात की.शेबानीने उनसे कहा कि वह आगे पढ़ना चाहती है अगर उसे सहयोग मिले तो आगे भी पढ़ेगी. उसे बस किताब और एक साइकिल चाहिए.
इसे भी पढ़ें : पटमदा">https://lagatar.in/patmada-the-condition-of-the-road-leading-to-the-block-headquarters-is-in-bad-shape-there-is-a-problem-in-traffic/">पटमदा

: प्रखंड मुख्यालय तक जाने वाली सड़क का हाल बेहाल, आवागमन में हो रही परेशानी

नाम्या फाउंडेशन के सहयोग से पहुंचाएगे लाभ : कुणाल षाडंगी

सबर छात्रा को पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने आश्वस्त किया कि उसकी पढ़ाई के लिए वे हर सहयोग करेंगे. उन्होंने कहा कि जल्द ही शेबानी सबर का वे इंटर में नामांकन करवाएंगे और उसे पुस्तक और एक साइकिल नाम्या फाउंडेशन के तहत उपलब्ध करवाया जाएगा. इससे शेबानी सबर मैट्रिक परीक्षा की तरह इंटर में भी मेहनत कर बेहतर परीक्षा परिणाम लाकर अपना व अपने परिवार का नाम रोशन कर सकेगी.
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-traffic-jam-for-one-and-a-half-hours-due-to-the-arrival-of-governor/">आदित्यपुर

: राज्यपाल के आगमन को लेकर डेढ़ घंटे तक ट्रैफिक रहा जाम
कुणाल षाडंगी ने कहा कि राज्य सरकार सबरों के उत्थान के लिए कई योजनाएं धरातल पर चला रखी है परंतू शेबानी सबर जैसी प्रतिभावान छात्राओं तक उन योजनाओं का लाभ ना पहुंच पाना बेहद ही दुर्भाग्य पूर्ण है. शेबानी सबर की पढ़ाई में नाम्या फाउंडेशन हर संभव सहयोग करेगी. मौके पर रसिक लाल बारिक,बाप्पी पानी, राजेश नामाता, गंगा नारायण दास समेत अन्य उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही