Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : सौंदर्यीकरण की बयार में कानीमहुली हॉल्ट पर यात्री सुविधाओं का टोटा

Chakulia : रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण की बयार के बीच चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत पश्चिम बंगाल सीमा से सटे साल जंगलों के बीच स्थित कानीमहुली हॉल्ट पर यात्री सुविधाओं का टोटा है. रेल प्रशासन की उपेक्षा के कारण यहां यात्री सुविधाएं बहाल नहीं हो पाई हैं. अलबत्ता, सौंदर्यीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है. दोनों प्लेटफार्म पर पेयजल, शौचालय और यात्री शेड की व्यवस्था नहीं हुई है.कानीमहुली स्टेशन डिमांड कमेटी यात्री सुविधाएं बहाल करने की मांग कर रही है और कई बार डीआरएम कार्यालय में आवेदन भी सौंपा है. परंतु रेल प्रशासन अनदेखी कर रहा है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-anshu-chauhan-caught-with-weapon-in-court-on-24-hour-police-remand/">जमशेदपुर

: कोर्ट में हथियार के साथ पकड़ाया अंशु चौहान 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर

प्लेटफार्मों पर नहीं है शौचालय 

इस हॉल्ट पर टिकट काउंटर भवन में महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय तो है. परंतु प्लेटफार्मों पर शौचालय नहीं हैं. इसके कारण प्लेटफार्म पर के यात्रियों को खुले में मूत्र त्याग करना मजबूरी बन गई है. इसी तरह टिकट काउंटर में पेयजल की व्यवस्था है. परंतु प्लेटफार्म पर पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है. प्लेटफार्म पर बनाए गए यात्री शेड इतने छोटे हैं कि उनमें धूप और बरसात से बच पाना मुश्किल है. यात्रियों को धूप और बरसात में खड़ा होकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है. इसे भी पढ़ें :पटना">https://lagatar.in/patna-during-chain-snatching-criminals-shot-4-people-including-woman/">पटना

: चेन स्नैचिंग के दौरान अपराधियों ने महिला समेत 4 लोगों को मारी गोली

हॉल्ट पर सफाई की व्यवस्था नहीं

[caption id="attachment_549615" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/yatri-suwidha-2-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> सचिव राजेंद्र सोरेन.[/caption] इस हॉल्ट पर सभी लोकल ट्रेनों का ठहराव होता है. स्टेशन में रेल प्रशासन द्वारा सफाई कर्मी की भी व्यवस्था नहीं की गई है. स्टेशन डिमांड कमेटी के सचिव राजेंद्र सोरेन कहते हैं कि इस इस हॉल्ट पर रोजाना दो राज्यों के सैकड़ों यात्री लोकल ट्रेन पर सवार होते हैं और उतरते हैं. ऐसे में दोनों प्लेटफार्म पर यात्री शेड, शौचालय और पेयजल की व्यवस्था जरूरी है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-thieves-took-away-50-thousand-cash-and-expensive-items-from-the-ration-shop-adjacent-to-the-police-station/">आदित्यपुर

: थाना से सटे राशन दुकान से चोर 50 हजार नगदी व महंगे सामान उड़ा ले गए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही