Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : बुजुर्ग को लंगूर ने किया जख्मी, झाड़ग्राम रेफर

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड के बेंद पंचायत स्थित जमुनाभुला गांव के मेघलाल महतो (60) पर शनिवार की शाम एक लंगूर ने हमला कर दिया. इससे मेघलाल बुरी तरह घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक मेघलाल महतो बैंक से अपने घर की ओर साइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान एक लंगूर ने उन पर अचानक हमला कर दिया इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. ग्रामीणों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी. इसके बाद एंबुलेंस से घायल मेघनाथ महतो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां प्रभारी चिकित्सक डॉ रंजीत मुर्मू ने उनका इलाज किया और बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झारग्राम में रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-man-attacked-with-sharp-weapon-injured-absconding-from-hospital/">घाटशिला

: तेज धारदार हथियार से शख्स पर हमला, घायल अस्पताल से फरार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही