Search

 
 
 

चाकुलिया : बड़ामारा रथ मेला का विधायक प्रतिनिधि ने धमसा बजाकर किया उद्घाटन

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फिरती रथ पूजा के अवसर पर एक दिवसीय मेला का आयोजन किया गया. मेला के मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती के अनुपस्थित पर उनके प्रतिनिधि के रूप में राकेश महंती मेला में उपस्थित हुए. राकेश महंती ने धमसा बजाकर मेला और पारंपरिक नृत्य पाता नाच प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. राकेश महंती ने कहा कि बड़ामारा रथ मेला काफी प्राचीन मेला है. मेला और पारंपरिक नृत्य हमारी संस्कृति से जुड़ी है. इसका संरक्षण करें. हमारी भाषा और संस्कृति ही हमारी पहचान है. मेला कमेटी मेला आयोजित कर अपनी संस्कृति को संरक्षण करने का सराहनीय कार्य किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-student-ajsu-demanded-to-hold-university-student-union-elections-pending-for-years/">जमशेदपुर

: छात्र आजसू ने वर्षों से लंबित विवि छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की
समारोह के पूर्व राकेश महंती ने महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पूजा कर उनकी रथ खींच कर विधानसभा क्षेत्र वासियों की सुख,शांति और समृद्धि और हरियाली के लिए प्रभु से प्रार्थना की. रथ मेला कमिटी ने विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर मुखिया दशरथ मुर्मू, ईश्वर सोरेन, दशरथ हांसदा, कांधला गोस्वामी, समीर गोस्वामी, ओम गोस्वामी, प्रियागोपाल मंडल, बिश्वजीत भोल, सहदेव गोप, अभिनंदन गोप, बुधेश्वर बारिक समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही