Search

 
 
 

चाकुलिया : “नटवर नागर नंदा, भजो रे मन गोविंदा” भजन पर झूम उठे श्रोता

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत स्थित जोड़ाम से सटे तुलसीबनी शिवराम आश्रम में आगामी छह जनवरी को शिवराम बाबाजी के आविर्भाव तिथि के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय श्री कृष्ण कथा ज्ञान यज्ञ का शनिवार को समापन हुआ. कथा वाचक स्वामी हंसानंद गिरी महाराज ने कहा कि कृष्ण नाम का भजन करें. कथा का श्रवण मन लगाकर करें. कथा श्रवण करने से सभी प्रकार की विधाएं दूर होती हैं और मुक्ति मिलती हैं. उनके द्वारा प्रस्तुत भजन "नटवर नागर नंदा, भजो रे मन गोविंदा" पर उपस्थित सैकड़ों पुरुष और महिला श्रोता झूम उठे. इस अवसर पर निरंजन मंडल, शिवानी बेरा,मौसमी मल्लिक, चन्द्र देव महतो, जगन्नाथ महतो, यशोदा महतो, गोविंद नायेक,भावेश गोप,नन्द लाल महतो, विश्व नाथ चौधरी,प्रणव बेरा,मानस हालदार, लक्ष्मी नारायण दास समेत सैकड़ों पुरुष और महिला श्रोता उपस्थित थे. मंच में पूजा पाठ और संचालन आश्रम प्रमुख आनंद ब्रह्मचारी ने किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Chakulia-Bhajo-Re-1-600x375.jpg"

alt="" width="600" height="375" /> इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-extensive-preparations-are-going-on-in-the-area-regarding-dohre-tusu-parab/">चांडिल

: डोहरे टुसू परब को लेकर क्षेत्र में चल रही व्यापक तैयारी

विधायक ने किया महाप्रसाद वितरण का शुभारंभ

कथा ज्ञान यज्ञ में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विधायक समीर कुमार महंती भी पहुंचे. उन्होंने कथा वाचक हंसानंद गिरि से आशीर्वाद लिया. विधायक ने श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण कर शुभारंभ किया. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जमीन पर बैठकर महाप्रसाद के रूप में जमीन पर बैठकर खिचड़ी खाई. मौके पर प्रखंड के प्रमुख धनंजय करुणामय,20 सूत्री के अध्यक्ष साहेबराम मांडी, बलराम महतो, निर्मल महतो, मोहन माईती, अक्षय नायक, सुभाष मन्ना, संतोष मंडल, प्रणव बेरा, बबलू मुर्मू आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही