Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के रास्ते की जा रही है पशुधन की तस्करी

Advertisement
Advertisement
Ghatshila :  बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के रास्ते से बड़े पैमाने पर ओड़िशा से पश्चिम बंगाल में पशुधन की तस्करी हो रही है. बहरागोड़ा, गुड़ाबांदा, धालभूमगढ़ और चाकुलिया के रास्ते मवेशियों को क्रूरता पूर्ण तरीके से चारा और पानी दिए बगैर पीटते हुए पैदल ही हांक कर ले जाया जाता है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस तस्करी के पीछे कुछ स्थानीय सफेदपोशों का भी हाथ है. हालांकि, पिछले कुछ माह से राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 और 49 पर पुलिस द्वारा पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-student-dies-due-to-beating-of-friends-in-dinobili-school-sindri/">धनबाद

: डिनोबिली स्कूल सिंदरी में दोस्तों की पिटाई से छात्र की मौत

मवेशियों को रात में विभिन्न मार्गों से पश्चिम बंगाल ले जाते हैं तस्कर

पुलिस कार्रवाई के कारण पशु तस्कर मवेशियों को किसी वाहन से ले जाने की बजाय हांकते हुए ले जा रहे हैं. मवेशियों को रात में विभिन्न मार्गों से पश्चिम बंगाल ले जाया जाता है. रोजाना गुड़ाबांदा के रास्ते सैकड़ों मवेशियों को धालभूमगढ़ लाया जाता है और यहां से धालभूमगढ़-पाकुड़ियाशोल सड़क से होते हुए पश्चिम बंगाल के बेलपहाड़ी थाना क्षेत्र में प्रवेश कराया जाता है. यहां से मवेशियों को पश्चिम बंगाल के बूचड़ खाना तक पहुंचाया जाता है. इसे भी पढ़ें : बीरभूम">https://lagatar.in/birbhum-violence-mamta-will-visit-rampurhat-tomorrow-lashing-out-at-bjp-congress-demands-imposition-of-article-355-in-west-bengal/">बीरभूम

हिंसा : ममता कल जायेंगी रामपुरहाट, भाजपा पर बरसी, कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में अनुच्छेद 355 लगाने की मांग की

ओड़िशा से मवेशियों को पश्चिम बंगाल ले जाने का सिलसिला जारी

बहरागोड़ा के रास्ते भी ओड़िशा से मवेशियों को पश्चिम बंगाल ले जाने का सिलसिला जारी है. मवेशी ले जाने वाले पूछने पर बताते हैं कि पश्चिम बंगाल के बीनपुर हाट या फिर फेको हाट में बेचने के लिए ले जा रहे हैं, जबकि इसके पीछे की कहानी कुछ और ही होती है. चाकुलिया के ध्यान फाउंडेशन गौशाला की टीम द्वारा बहरागोड़ा के धानघोरी के पास रात में 56 मवेशियों को तस्करों से मुक्त कराए जाने के मामले से यह बात साफ हो गई है कि रात में पशुधन की तस्करी की जा रही है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-abvp-celebrated-sacrifice-day-on-the-death-anniversary-of-brave-sons/">सरायकेला

: अभविप ने वीर सपूतों की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही