Chakulia : चाकुलिया के केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान में खेले जा रहे चाकुलिया प्रीमियर लीग (सीपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को बुल्स और लोधा लायंस के बीच मैच खेला गया. बुल्स की टीम के कप्तान सायमंस कुमार ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी लोधा लायंस की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 108 रन बनाए. लोधा लायंस की टीम के तरफ से तापस ने सर्वाधिक 51 रनों की पारी खेली. 109 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुल्स की टीम 10 ओवर में 99 रन ही बना पाई. मैच को लोधा लायंस की टीम ने 10 रनों से जीत लिया. करण कुमार मंडल और विशाल दास ने अंपायर की अहम भूमिका निभाई. बुधवार का पहला मैच मोबिजॉन बहरागोड़ा और पैंथर्स के बीच तथा दूसरा मैच द ब्लड और बुल्स के बीच खेला जाएगा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-worship-of-vighnaharta-ganpati-bappa-performed-with-great-pomp/">घाटशिला
: विघ्नहर्ता गणपति बाप्पा की धूमधाम से हुई पूजा-अर्चना [wpse_comments_template]
: विघ्नहर्ता गणपति बाप्पा की धूमधाम से हुई पूजा-अर्चना [wpse_comments_template]
Leave a Comment