Search

 
 
 

चाकुलिया : बाजपेयी नगर निवासी मधुसूदन दास लापता

 
Chakulia (Dharih Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 के बाजपेयी नगर निवासी मधुसूदन दास (50 वर्ष ) विगत तीन जुलाई से लापता हैं. उनके पुत्र देव नाथ दास ने चाकुलिया थाना में इसकी लिखित सूचना दर्ज कराई है. जानकारी के अनुसार मधुसूदन दास 3 जुलाई को आसमानी रंग के टीशर्ट और आसमानी रंग का पैंट पहन कर अपने घर से शाम 5 बजे किसी को बिना बताए कहीं गए थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-mandal-started-public-relations-distributed-laddoos-after-babulal-became-state-president/">आदित्यपुर

: भाजपा मंडल ने चलाया जनसंपर्क, बाबूलाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर लड्डू बांटे
उसके बाद से वे घर नहीं आए हैं. उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है. तमाम सगे संबंधियों के यहां उनकी खोजबीन की गई. परंतु अभी तक उनका कोई पता नहीं चला है. उनके लापता होने से परिवार के लोग काफी चिंतित हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही