Search

 
 
 

चाकुलिया : रंकिणी पूजा महोत्सव के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच बंटा महाप्रसाद

 
Chakuliya : चाकुलिया नगर पंचायत के जुगीपाड़ा स्थित सार्वजनिक रंकिणी मंदिर में आयोजित दो दिवसीय पूजा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार सुबह विधिवत रूप से पूजा-अर्चना हुई. दोपहर में महाप्रसाद का आयोजन किया गया. चाकुलिया नगर पंचायत की अध्यक्ष संध्या रानी सरदार और उपाध्यक्ष सुमित लोधा ने महाप्रसाद वितरण कर शुरुआत की. सैकड़ों पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने जमीन पर बैठकर महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी भोग का ग्रहण किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-if-the-public-representatives-did-not-pay-attention-the-people-themselves-are-repairing-the-road-in-bagbera/">जमशेदपुर:

जनप्रतिनिधियों ने नहीं दिया ध्यान तो खुद जनता कर रही बागबेड़ा में सड़क की मरम्मत
मौके पर परमेश्वर रुंगटा, आलोक लोधा, नट्टू शर्मा समेत समिति के अध्यक्ष समीर नाथ,उपाध्यक्ष गोविंद गोराई, निमाई नाथ, सचिव मंतोष सीट, सह सचिव संजीव दास, पवित्र दास, कोषाध्यक्ष बलराम दास, संजय नाथ, सदस्य कौशिक कर,वीरू गोराई, नाथ, झंटू नाथ, देबु नाथ, पप्पू दास, पवन नाथ, संजय दास, अपु सीट, रोहित पति, महादेव नाथ समेत अन्य सदस्य शामिल थे. शाम को महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी और विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही