Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : 35 क्विंटल चावल, दाल और सब्जी का बनेगा महाप्रसाद

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी धूमधाम से दुर्गा पूजा के आयोजन में जुटी है. पंडाल का निर्माण अंतिम चरण में है. आकर्षक विद्युत सज्जा भी की जा रही है. यह कमेटी यहां की सबसे पुरानी कमेटी है. यहां 1924 से दुर्गा पूजा आयोजित हो रही है. यह कमेटी दशमी के दिन महाप्रसाद वितरण के लिए विशेष तौर पर जानी जाती है. हजारों लोग सड़क पर बैठकर महाप्रसाद ग्रहण करते हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-sdo-raided-ration-shops-found-huge-irregularities/">चाकुलिया

: राशन दुकानों में एसडीओ ने की छापामारी, भारी अनियमिता मिली
इस वर्ष भी यह कमेटी दशमी के दिन महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी और सब्जी का वितरण करेगी. कमेटी के अध्यक्ष शंभू नाथ मल्लिक ने बताया कि इस वर्ष 10 क्विंटल चावल, 5 क्विंटल दाल की खिचड़ी और 20 क्विंटल सब्जी बनेगी. उन्होंने बताया कि जन सहयोग से महाप्रसाद का आयोजन होता है. दुर्गा पूजा के दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. कमेटी के तमाम पदाधिकारी और सदस्य तैयारी में जुटे हुए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही