Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : शिशु विद्या मंदिर में महावीर और अंबेडकर जयंती मनाई गई

Advertisement
Advertisement
घाटशिला :  चाकुलिया के शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर और संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई. विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलकांत प्रमाणिक और शिशु भारती की अध्यक्ष रिया सिंह ,सचिव सुमोना दास ने संयुक्त रुप से दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर जयंती कार्यक्रम का प्रारंभ किया. भैया बहनों ने दोनों महापुरुषों के जीवन से संबंधित अपने वक्तव्य प्रस्तुत किये. इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-saryu-rai-has-got-banna-phobia-prabhat-thakur/">जमशेदपुर:

सरयू राय को बन्‍ना फोबिया हो गया है-प्रभात ठाकुर

पांच ज्ञान विश्व के लोगों को प्रदान किया

प्रधानाचार्य ने कहा कि भगवान महावीर ने सत्य,अहिंसा, ब्रह्मचार्य ,अपरिग्रह एवं अस्तेह जैसे पांच ज्ञान विश्व के लोगों को प्रदान किया. यह अपने आप में अभूतपूर्व है. इन पांचों ज्ञान को अपनाकर साधारण मनुष्य देव तुल्य बन सकता है. उनके मार्ग पर चलकर हम अपने जीवन में मोक्ष की प्राप्ति कर सकते हैं. [caption id="attachment_289433" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/1-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> कार्यक्रम में उपस्थित भैया - बहन.[/caption] इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jharkhand-chetna-manch-celebrated-babasaheb-ambedkars-131st-birth-anniversary/">आदित्यपुर

: झारखंड चेतना मंच ने मनाई बाबा साहब अंबेडकर की 131वीं जयंती

अंबेडकर ने दलित वर्गों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किया

डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवनी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि डॉ साहब भारतीय संविधान के शिल्पकार रहे हैं. भारत के संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही. वे एक तीक्ष्ण बुद्धि वाले व्यक्ति थे. डॉ  अंबेडकर ने दलित वर्गों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए. उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी ज्ञान प्राप्ति का मार्ग नहीं छोड़ा. जब तक भारतवर्ष रहेगा भीमराव अंबेडकर जैसे महान पुरुष हमेशा याद किये जाते रहेंगे.  जयंती समारोह में आचार्य गौर हरि दास और हरिपद महतो ने भी भैया बहनों को संबोधित किया. इस अवसर पर आचार्य मनोज महतो, अरुण महतो, तापस बेरा, दिलीप महतो, विप्लव टुडू, मनीषा महतो, लक्ष्मी सिंह ,सीमा पांडेय, पूजा शर्मा ,धरित्री महतो, बंदना दास समेत विद्यालय के सभी भैया बहन‌ उपस्थित थे. वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही