Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : गौशाला में मवेशी चोरी करने आया व्यक्ति गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Chakulia : चाकुलिया की हवाई पट्टी क्षेत्र में संचालित ध्यान फाउंडेशन की गौशाला में मवेशी चोरी करने आए एक व्यक्ति को गौशाला के सुरक्षाकर्मियों ने धर दबोचा. घटना विगत शुक्रवार की रात की है. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र के जुगीशोल गांव निवासी शेख नसीम के रूप में हुई है. गौशाला कर्मियों ने इसकी सूचना चाकुलिया पुलिस को दी. इसे भी पढ़ें : राजनगर:">https://lagatar.in/rajnagar-life-disrupted-due-to-continuous-rain-traffic-disrupted-on-many-routes/">राजनगर:

 निरंतर बारिश से अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन, कई मार्गों पर आवागमन बाधित

पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

सूचना पाकर पुलिस गौशाला पहुंची और आरोपी शेख नसीम को गिरफ्तार कर थाना ले गई. प्रभारी थाना प्रभारी जयकांत राय ने बताया कि आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसके खिलाफ थाना में कांड संख्या 57/22 के तहत मामला दर्ज कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही