Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : भाद्र अमावस्या उत्सव के दूसरे दिन राणी सती मंदिर में मंगल पाठ आयोजित

Advertisement
Advertisement
Chakulia : चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित राणी सती दादी मंदिर में शुक्रवार से शुरू दो दिवसीय भाद्र अमावस्या महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार की शाम को मंदिर में मंगल पाठ आयोजित हुआ. कोलकाता से आए जयप्रकाश जी महाराज ने नृत्य नाटिका के साथ मंगल पाठ संपन्न कराया. मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है. इस धार्मिक कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण झुंझुनू वाली राणी सती दादी की विशेष पूजा, अलौकिक शृंगार, अखंड ज्योत, छप्पन भोग हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Chakulia-Rani-Sati-2-1.jpg"

alt="" width="1600" height="720" /> इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-seven-day-camp-of-nss-started-awareness-against-social-evils/">लातेहार:

NSS का सात दिवसीय शिविर, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता
मंगल पाठ में चंदा लोधा,अंशु शर्मा, मधु झुझुनवाला, नीता झुझुनवाला, सुमन झुझुनवाला, मीना रुंगटा,करुणा अग्रवाल, राजश्री रुंगटा,अल्का केड़िया, वीणा खंडेलवाल,प्रियंका शर्मा अनेक महिलाओं ने भाग लिया. मौके पर भरत कुमार झुझुनवाला, प्रभात कुमार झुझुनवाला,हरि प्रसाद रुंगटा,राजेश छावछेरिया ,संजय बाकरेवाला, दीपक कुमार झुझुनवाला, विनोद कुमार लोधा समेत आदि भी पुरुष उपस्थित थे. इसके बाद जात पूजन, मंगल आरती , श्रृंगार आरती जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए. रात्रि में भंडारा आयोजित होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही