Search

चाकुलिया : दिव्यांग मोर्चा की बैठक में कई विषयों पर हुई चर्चा

Chakulia : झारखंड दिव्यांग मोर्चा प्रखंड कमेटी की बैठक गुरुवार को अध्यक्ष अध्यक्ष गंगा नारायण दास की अध्यक्षता में हुई. बैठक में चाकुलिया प्रखंड के अन्तोदय राशन कार्डधारियों की जांच करा कर दिव्यांगों को अन्तोदय राशन कार्ड देने, शिक्षित बेरोजगार युवकों को ई रिक्शा निःशुल्क देने, रोजगार का साधन देने, नगर पंचायत द्वारा होल्डिंग टैक्स में वृद्धि वापस लेने एवं होल्डिंग टैक्स समेत अन्य शुल्क से दिव्यांगों को मुक्त रखने, सभी सरकारी कार्यों में दिव्यांगों की भागीदारी सुनिश्चत करने समेत अन्य कई विषयों पर चर्चा की गई. गंगा नारायण दास ने कहा कि दिव्यांगों की मांगों को लेकर नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष 26 जनवरी के बाद अनिश्तितकालीन हडताल की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp