Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : नगर पंचायत के कई गांव व टोलों में नहीं हो रही है पाइप लाइन से जलापूर्ति

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में कई ऐसे गांव और टोला है जहां पाइप लाइन से जलापूर्ति नहीं होती है. हालांकि ऐसे गांव और टोलों में पाइप लाइन बिछाई गई है. इस स्थिति में यहां के ग्रामीण पेयजल के लिए चापाकल और कुआं के भरोसे हैं. वार्ड नंबर 10 के सोनाहारा, वार्ड नंबर एक के गोविंदपुर, वार्ड नंबर 12 के दीघी और उसके टोलों में जुस्को द्वारा पाइप लाइन तो बिछाई गई है परंतु जलापूर्ति नहीं होती है. वार्ड नंबर 10 के ही बीड़ी बस्ती में भी पेयजल की सुविधा नहीं है. यहां के 35 परिवार दूर से पानी ढोकर लाते हैं. करोड़ों की लागत से स्वीकृत पेयजल आपूर्ति योजना पूरी नहीं हुई है. नया बाजार में जल एवं स्वच्छता विभाग के तहत वर्षों पूर्व स्थापित योजना से बाजार क्षेत्र में जलापूर्ति होती है. पेयजल के लिए सबसे बड़ी समस्या गांव और टोलों में है. विशेष परिस्थितियों में नगर पंचायत द्वारा टैंकर से जलापूर्ति करनी पड़ती है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-house-of-mansa-namta-of-rajstate-collapsed-due-to-continuous-rains/">घाटशिला

: लगातार हो रही बारिश से राजस्टेट के मनसा नामता का गिरा घर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही