Search

 
 
 

चाकुलिया : अंचलकर्मियों की हड़ताल से अंचल कार्यालय में कार्य प्रभावित

 
Chakuliya : झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ के बैनर तले अंचलकर्मी अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर विगत 16 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. अंचल कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से अंचल कार्यालय में जाति प्रमाण पत्र, इनकम और आवासीय प्रमाणपत्र बनाने समेत अन्य कार्य पूर्ण रूप से ठप हो गए हैं. अंचल कार्यालय में कार्य प्रभावित होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-bus-hit-the-bike-then-broke-the-hut-three-injured/">चांडिल

: बस ने बाइक को मारा धक्का, फिर झोपड़ी तोड़ी, तीन घायल
इस संबंध में सीआई बलवंत सिंह ने बताया कि सभी कर्मी  वर्ष 2019 में झारखंड सरकार के साथ हुए समझौते के अनुसार राजस्व उपनिरीक्षक का ग्रेड पेय 2400 रुपये देने और तीन वर्ष उपरांत ग्रेड पेय 2800 रुपये करने और समझौते के आधार पर प्रोन्नति हेतु ली जाने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में राजस्व उपनिरीक्षक का कार्यानुभव 10 वर्ष के स्थान पर पांच वर्ष करने, राजस्व प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने समेत अन्य मांगें शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही