Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा

Chakulia (Dharish Chandr Singh) : चाकुलिया में शुक्रवार को दूसरे दिन भी सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य तथा अपने पति के दीर्घायु होने के लिए वट सावित्री की पूजा की. सुहागिनों ने वट सावित्री का व्रत भी रखा है. यहां के नागानल मंदिर के पास स्थित वट वृक्ष के नीचे व्रत रखने वाली सुहागिनों की भीड़ लग गई. सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना की. पुजारी दिलीप पति ने पूजा अर्चना कराई. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-illegally-taking-64-cattle-to-bengal-seized-smuggler-absconded/">पाकुड़

: अवैध तरीके से 64 मवेशियों को बंगाल ले जाते किया गया जब्त,तस्कर फरार
सुहागिनों ने वट वृक्ष के नीचे बैठ कर वट सावित्री की कथा भी सुनी. वट वृक्ष के परिक्रमा की और वट वृक्ष में कलावा भी बांधा. ज्ञात हो कि वट सावित्री का व्रत रखना और कथा सुनना शुभ और फलदाई होता है. इस व्रत को रखने और कथा सुनने से सुहागिनों को अखंड सौभाग्यवती रहने का वरदान प्राप्त होता है. सुहागिनों ने नागानल मंदिर में भी पूजा अर्चना की. पुजारी सुखदेव पति ने पूजा-अर्चना कराई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही