Search

 
 
 

चाकुलिया : शहीद साबुआ हांसदा का मनाया जाएगा शहादत दिवस

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की जामुआ पंचायत अंतर्गत केरुकोचा हाट मैदान में बुधवार की शाम को झारखंड आंदोलनकारी लाल मोहन मांडी की अध्यक्षता में आगामी 12 सितंबर को जंगल बचाओ आंदोलन के नेता शहीद साबुआ हांसदा का 36 वां शहादत दिवस मनाने को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर कुमार महंती उपस्थित हुए. विधायक ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 12 सितंबर को धूमधाम के साथ शहीद सबुआ हांसदा का शहादत दिवस मनाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-if-union-or-workers-want-i-will-lead-anoop-singh/">जमशेदपुर

: यूनियन अथवा कर्मचारी चाहेंगे तो मैं नेतृत्व करुंगा : अनूप सिंह
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि दिशोम गुरु शिबू सोरेन उपस्थित होंगे. उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन के साथ कोल्हान के तमाम विधायक एवं पार्टी के वरीय नेता उपस्थित होंगे. बैठक में झामुमो जिला सचिव घनश्याम महतो, प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख धनंजय करुणामय, बहरागोड़ा प्रखंड सह बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, आदित्य प्रधान, सचिव बलराम महतो, गुरुचरण मांडी, समीर दास, शिवचरण हांसदा, श्याम मांडी, मिठू हांसदा, ललित मांडी, डोमन माझी, सरकार हेम्ब्रम, विजय गोस्वामी, मनोरंजन महतो, मुरली पाल आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही