Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : मारवाड़ी महिला समिति ने लगाया निःशुल्क हृदय व कैंसर जांच शिविर

Chakulia : चाकुलिया के नया बाजार स्थित धर्मशाला में शनिवार को मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में निःशुल्क कैंसर और हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर का उद्घाटन डॉ प्रीति सिंघानिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. शिविर में डॉ दुर्गा अग्रवाल, डॉ श्याम यादव, डॉ सुरभी चौधरी, डॉ नंदिनी लोगों की जांच कर रहे हैं. शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर समेत अन्य बीमारियों की जांच की गई. मरीजों की ईसीजी भी हुई. समाचार लिखे जाने तक 45 मरीजों की जांच हो चुकी थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-it-doesnt-suit-yashwant-sinha-to-humiliate-tribal-woman-salkhan/">जमशेदपुर:

आदिवासी महिला को अपमानित करना यशवंत सिन्हा को शोभा नहीं देता- सालखन
शिविर को सफल बनाने में मारवाड़ी महिला समिति की पुष्पा रुंगटा, राजश्री रुंगटा, नीता झुनझुनवाला, राजकुमारी रुंगटा, रीता लोधा, संगीता केड़िया, बबीता अग्रवाल, उमा लोधा समेत अन्य सदस्य जुटी हुई हैं. समिति की अध्यक्ष बबीता अग्रवाल और सचिव नीता झुनझुनवाला ने कहा कि मारवाड़ी महिला समिति जन सेवा में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि आगे भी समिति जन सेवा का कार्य करती रहेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही