Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : सीएचसी में 65 बच्चों का सामूहिक अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार को टाटा स्टील फाउंडेशन मानसी प्लस के सौजन्य से पोषण माह अभियान के तहत सामूहिक रूप से 65 बच्चों का अन्नप्राशन और एक गर्भवती माता की गोद भराई कार्यक्रम आयोजित हुआ. बतौर मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम में 65 बच्चों को अतिथियों ने सामूहिक रूप से अन्नप्राशन करवाया. विधायक ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में मानसी प्लस की सदस्य बेहतर कार्य कर रही हैं. संस्था द्वारा गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित कर माताओं को शिशु के जन्म लेने के पश्चात और पूर्व में कैसे पौष्टिक आहार लेना चाहिए इसकी जानकारी देकर माताओं को स्वास्थ्य एवं शिशु की देखभाल करने की जानकारी देना सराहनीय कार्य है. शिशु के जन्म लेने के साथ एक मां का भी जन्म होता है. आज भी माताओं की सही देखभाल नहीं होने के कारण कुपोषित बच्चे जन्म ले रहे हैं. कुपोषित बच्चे की संख्या में कमी लाने के लिए माताओं को जागरूक होना अनिवार्य है.  [caption id="attachment_764962" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/22rc_m_72_22092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में मौजूद माताएं व बच्चे[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-peoples-inclination-towards-plantation-is-increasing-they-buy-saplings-from-nurseries/">चाईबासा

: पौधरोपण के प्रति लोगों का बढ़ रहा झुकाव, नर्सरी से खरीदते हैं पौधे

बच्चों को दिया गया उपहार 

मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, मुखिया शिवचरण हांसदा, राधानाथ मुर्मू, पंसस बुबाई दास, घनश्याम महतो, राकेश महंती समेत अन्य ने सामूहिक रूप से 65 बच्चों का का अन्नप्राशन कराया और बच्चों को उपहार दिया. मौके पर बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका सविता सिन्हा, मानसी प्लस की प्रखंड समन्वयक अनुश्री साव, बैशाखी महंती, लक्ष्मी टुडू, अमरजीत महतो, हरि प्रिया महतो, बंशीधर महतो, चंपा कुमारी, बंदना महतो, गौतम दास, राजा बारिक, गणेश दत्त, पिटला दास समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही