Search

चाकुलिया : शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मातृ भारती का किया गया गठन

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : विद्या भारती की योजना के अनुसार शुक्रवार को चाकुलिया के शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बालिका शिक्षा प्रमुख लक्ष्मी सिंह द्वारा मातृ भारती का गठन किया गया. जिसमें संयोजिका मधुमिता दास को चुना गया. साथ ही सदस्य के रूप में पूनम नाथ, सुचित्रा मंडल, उषा चक्रवर्ती, उपासना यादव, मौसमी दास, झरना नंदी, नीतू कुमारी, अनुश्री मल्लिक को मनोनीत किया गया. मातृ भारती का कार्य विद्यालय में होने वाले बालिकाओं से संबंधित कार्यों का मार्गदर्शन करना होगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-minority-residential-school-will-be-built-in-kukdu-blocks-vial-not-in-rudia/">चांडिल

: रुदिया में नहीं कुकड़ू प्रखंड के शीशी में बनेगा अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय

प्रधानाचार्य ने सभी सदस्यों का अभिनंदन किया

समय-समय पर सभी सदस्य विद्यालय में पढ़ने वाली बच्चियों का शारीरिक एवं मानसिक विकास के संदर्भ में सुझाव देंगे एवं विद्यालय के विकास में योगदान देंगे. प्रधानाचार्य कमलाकांत प्रमाणिक ने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया. उपस्थित माताओं ने बच्चियों के शिक्षा में सुधार हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए. जिस पर प्रधानाचार्य ने अमल करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर विद्यालय के बालिका शिक्षा प्रमुख लक्ष्मी सिंह सह प्रमुख धरित्री महतो, वंदना दास, मनीषा महतो, नमिता राउत, बिपाशा महतो उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp