Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : साबुआ हांसदा के शहादत दिवस को लेकर केरुकोचा में बैठक आयोजित

Advertisement
Advertisement
Chakuliya : आगामी 12 सितंबर को जंगल बचाओ आंदोलन के नेता शहीद साबुआ हांसदा की शहादत दिवस चाकुलिया में मनाई जाएगी. इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है. इसे लेकर रविवार को चाकुलिया प्रखंड की जामुआ पंचायत के केरुकोचा हाट मैदान में एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी लाल मोहन मांडी ने की. इसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 12 सितंबर को धूमधाम के साथ शहीद सबुआ हांसदा का शहादत दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-dalsa-launched-awareness-campaign-in-barayaburu-village/">नोवामुंडी

: बरायबुरू गांव में डालसा ने चलाया जागरूकता अभियान
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि दिशोम गुरु शिबू सोरेन उपस्थित रहेंगे. उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन के साथ कोल्हान के तमाम विधायक एवं पार्टी के वरीय नेता उपस्थित होंगे. बैठक में चाकुलिया प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष साहेब राम मांडी, बहरागोड़ा प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, जिला बीस सूत्री सदस्य डोमन चंद्र माझी, झामुमो जिला सचिव घनश्याम महतो, झामुमो नेता राकेश महंती, मुखिया डोमन मांडी, गुरुचरण मांडी, समीर दास, विजय गोस्वामी, दाखिन कीस्कू, रामचंद्र हांसदा, अर्जुन हेम्ब्रम और पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही