Search

 
 
 

चाकुलिया : जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर नप कार्यालय में हुई बैठक

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने के मसले पर परिक्ष्यमान कार्यपालक पदाधिकारी अभिलाषा कुमारी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई. अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रशासक चाकुलिया नगर पंचायत के निर्देश पर हुई इस बैठक में जन्म व मृत्यु से संबंधित आवेदनों की संख्या बढ़ाने एवं सेविकाओं द्वारा आवेदनों को प्राप्त करने में हो रही समस्याओं पर चर्चा की गई. मौके पर उपस्थित नगर प्रबंधक मोनिस सलाम एवं बाल विकास सुपरवाइजर सविता सिन्हा ने भी अपने विचार रखते हुए संबंधित सेविकाओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इसमें कार्यालय से संबंधित सीआरपी को भी इस अभियान में जोड़ने का आदेश दिया गया. मौके पर सामाजिक संगठनकर्ता रेणुका महतो, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रलभ झा, प्रसेनजीत दास,निशा दास, रीता महतो, सांत्वना दास, सोमा दास के साथ नगर पंचायत से संबंधित सभी सेविकाएं उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-prabhat-pheri-taken-out-in-susnijobani-village-regarding-ayushman-pakhwada/">घाटशिला

: आयुष्मान पखवाड़ा को लेकर सुसनीजोबनी गांव में निकाला गया प्रभात फेरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही