Search

 
 
 

चाकुलिया : रामनवमी अखाड़ा जुलूस को लेकर बैठक आयोजित

 

Chakulia : चाकुलिया के नागा बाबा मंदिर परिसर में गुरुवार की देर शाम रामनवमी अखाड़ा जुलूस को लेकर विनोद घनानिया की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 मार्च को रामनवमी अखाड़ा जुलूस नागा बाबा मंदिर से बिरसा चौक तक निकाला जाएगा. बैठक में रामनवमी अखाड़ा समिति के संयोजक के रूप में संजय दास को चुना गया. सह संयोजक विक्रम सिंह चौहान, विकास कुमार तिवारी, विकास मल्लिक, संजीव दास, मुन्ना भारती को बनाया गया. कार्यकारिणी सदस्य सत्यजीत दास, राजू तिवारी, कृष्णा नाथ, सोनू सिंह, जयंत नाथ, महादेव नाथ, झंडू नाथ, असित खामराय को चुना गया. मौके पर प्रकाश मिश्रा, रतनेश सिंह, राज कुमार मिश्रा उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-of-youth-found-hanging-from-tree-in-patmada-police-engaged-in-investigation/">जमशेदपुर

: पटमदा में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही