Search

 
 
 

चाकुलिया : अखिल भारतीय संथाली लेखक संघ की बैठक आयोजित

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के केएनजे उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को अखिल भारतीय संताली लेखक संघ झारखंड शाखा की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता मानिक हांसदा ने की. बैठक में 2 अक्टूबर को टाउन हॉल में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय संताली लेखक संघ झारखंड शाखा का 14वां वार्षिक सम्मेलन को लेकर चर्चा की गयी. सम्मेलन के सफल संचालन के लिए आयोजक कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से आसेका झारखंड के महासचिव शंकर सोरेन को चेयरमैन, डमन चन्द्र हांसदा को सचिव, पिरु हांसदा को कोषाध्यक्ष और रामजीत बास्के का चयन खाद्य प्रबंधक के रूप में किया गया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-11-doctors-treated-425-patients-in-free-health-camp/">चाकुलिया

: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 11 डाॅक्टरों ने किया 425 मरीजों का इलाज

संताली साहित्यकारों को किया जाएगा सम्मानित 

उक्त सम्मेलन में झारखंड के संताली साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा. आयोजित सम्मेलन के दौरान झारखंड शाखा कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से होलोंग गाडा संताली पत्रिका के संपादक मोहन चंद्र बास्के, झारखंड शाखा सलाहकार भुजंग टुडू, सोभा हांसदा, पितांबर हांसदा, बैजू माण्डी, सनत टुडू, बदेन मुर्मू, , बिष्णु कुमार मुर्मू, सुबल हेम्ब्रम, नबकुमार हेम्ब्रम, जोबारानी सोरेन, डमन चन्द्र हांसदा, रामजीत बास्के, सुभाष चन्द्र माण्डी, अर्जून कुमार टुडू, रजनी कान्त माण्डी, जयपाल हांसदा, पिरु हांसदा, सुधीर चंद्र मुर्मू आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही