Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : नयाग्राम गांव में भाजपा श्यामसुन्दरपुर मंडल की हुई बैठक

Chakulia (Dharish Chandr Singh) : चाकुलिया प्रखंड के नयाग्राम गांव में सोमवार को भाजपा श्यामसुन्दरपुर मंडल के पदाधिकारियों की बैठक मंडल अध्यक्ष बाघराय मान्डी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित हुए. बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा हुई. बैठक में 30 को प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनने की पार्टी व्यवस्था करेगी. बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए डाॅ गोस्वामी ने कहा कि 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री के मन की बात का सौवां एपिसोड है. 3 अक्तूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात के तहत देश में हो रहे राष्ट्र निर्माण के प्रयोगों को देशवासियों के साथ साझा किया था. इसे भी पढ़ें : सरयू">https://lagatar.in/saryu-told-who-is-the-woman-with-viral-video-with-banna/">सरयू

ने बताया बन्ना के साथ वायरल वीडियो वाली महिला कौन है
देश की जनता प्रत्येक महीने की आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनती है. डाॅ गोस्वामी ने कहा कि विगत 9 वर्षों के शासनकाल के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विश्व पटल पर शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में प्रतिष्ठित किया है. भारत विश्व का पाचवीं अर्थव्यवस्था वाला देश बना है. बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला महामंत्री दुर्गा पद गिरि, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री विश्वनाथ सोरेन , मंडल महामंत्री गंगाराम हांसदा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुभेन्दु पात्र, सरोजीत गोप, सनत गिरि, अरूण गिरि तथा विश्वजीत दास शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही