Search

 
 
 

चाकुलिया : सीएचसी परिसर में स्वास्थ्य कर्मचारियों की हुई बैठक

 
Chakulia : चाकुलिया सीएचसी परिसर में मंगलवार और बुधवार को बीडीओ देवलाल उरांव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक हुई. बैठक में नीति आयोग से संबंधित सभी इंडिकेटर जैसे एनसी रजिस्ट्रेशन, चौथी एनसी, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, कुपोषण एवं अन्य सभी प्रकार के इंडिकेटरों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और सुधारात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने सभी सीएचओ एएनएम को आदेश दिया कि सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रतिदिन खुलने चाहिए. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-the-chapakal-of-the-reversed-middle-school-has-been-bad-for-four-months/">तांतनगर

: उत्क्रमित मध्य विद्यालय का चापाकल चार माह से खराब
वहां सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं आवश्यक रूप से दी जानी चाहिए. सभी फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें. साथ ही कोविड जांच और कोविड वैक्सीनेशन पर भी जोर देने का निर्देश दिया है. बैठक में सीओ जयवंती देवगम, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू, महिला सुपरवाइजर, एएनएम, बीटीटी और सभी सहिया, डॉ चन्द्र भूषण चौधरी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सतीश वर्मा, महेन्द्र साव, सुशांत मंडल, महिला पर्यवेक्षक सविता सिन्हा समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही