Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : ग्रामीण, लीज धारक व पदाधिकारियों की बैठक बेनतीजा

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के कांटाबनी गांव से सटी पहाड़ी पर लीज लेकर विगत कुछ वर्षों से पत्थर खनन का कार्य केके बिल्डर द्वारा किया जा रहा है. पत्थर खनन के दौरान ब्लास्टिंग से पत्थर के टूकड़े उड़ कर ग्रामीणों के घर में गिरने और ब्लास्टिंग के कारण कई घरों की दीवारों में दरार पड़ने की शिकायत ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी, खनन विभाग और विधायक समीर महंती की थी. चाकुलिया के सीओ जयवंती देवगम के आदेश पर कर्मचारी द्वारा विगत दिनों स्थल की जांच कर इसकी रिपोर्ट सीओ को सौंपी गयी थी. इसे भी पढ़ें : बिरसा">https://lagatar.in/it-is-condemnable-not-to-install-the-statue-of-martyrs-of-native-sadan-in-birsa-munda-museum-rajendra-prasad/">बिरसा

मुंडा संग्रहालय में मूलवासी सदान के शहीदों की प्रतिमा नहीं लगाना निंदनीय : राजेंद्र प्रसाद

खनन कार्य को रोकने की मांग पर अड़े रहे ग्रामीण

शुक्रवार को इस संबंध में केके बिल्डर के प्रतिनिधि विकास सिंह, घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक, सीओ जयवंती देवगम, बीडीओ देवलाल उरांव, जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो और कांटाबनी गांव के ग्रामीणों की एक बैठक प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में हुई. बैठक में कोई निष्कर्ष नहीं निकला. ग्रामीण पत्थर खनन कार्य को रोकने की मांग पर अड़े रहे. बैठक लगभग तीन चार घंटों तक चली. परंतु कोई निष्कर्ष नहीं निकाला. इस संबंध में सीओ जयवंती देवगम ने कहा कि बैठक में किसी प्रकार का कोई निष्कर्ष नहीं निकला है. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा ग्रामीणों की शिकायत पर की गई जांच रिपोर्ट खनन विभाग को सौंपी जाएगी. उन्होंने कहा कि आगे जो भी निर्णय विभाग द्वारा दिया जाएगा उस पर अमल किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही