Search

चाकुलिया : रघुनाथ महतो की जयंती को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित

Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत के पूर्णापानी मैरिज हॉल में बुधवार की शाम नरेंद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो उपस्थित थे. इस बैठक में आगामी 21 मार्च को भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी चुआड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ महतो की 285वीं जन्म जयंती को पालन करने के लिए जमशेदपुर रीगल मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि उक्त जनसभा में चाकुलिया प्रखंड से सैकड़ों कार्यकर्ता जमशेदपुर जाएंगे. मौके पर सुनील कुमार महतो, हरिशंकर महतो, मंटू मोहन महतो, पंकज कुमार महतो, परीक्षित महतो, मानिक महतो, विकास महतो, भूदेव महतो, शतदल महतो, विजय महतो, जय राम महतो, निमाई चांद महतो, भक्ति पद महतो, रवि महतो आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-income-tax-raid-in-sun-tiles-of-dimna-road/">जमशेदपुर

: डिमना रोड के सन टाइल्स में इनकम टैक्स की दबिश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp