Search

 
 
 

चाकुलिया : मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम आयोजित

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में सोमवार को मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम सह वन पट्टा और पेंशन स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती और विशिष्ट अतिथि घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक उपस्थित थे. समारोह में विधायक समीर महंती ने कहा कि आज देश भर में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों में देश प्रेम लाना और आजादी की लड़ाई में शहीद हुए वीरों को याद करना है. उन्होंने कहा कि सभी अपने अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश की आजादी का जश्न मनाएं. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-on-the-sixth-monday-of-sawan-a-crowd-of-shiva-devotees-gathered-in-various-pagodas-including-mahadevsal/">मनोहरपुर

: सावन के छठे सोमवारी पर महादेवसाल सहित विभिन्न शिवालयों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़

राज्य के विकास और सम्मान की शपथ ली गई

विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार राज्य और राज्य के लोगों के उत्थान के प्रति सचेत है और लोगों के विकास के लिए कई योजनाएं पारित की है. जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है. इस अवसर पर 40 लाभुकों के बीच वन पट्टा,पेंशन स्वीकृत प्रमाण पत्र और राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया. समारोह के अंत में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत सभी ने देश और राज्य के विकास और सम्मान की शपथ ली. इस अवसर पर बीडीओ देवलाल उरांव, सीओ जयवंती देवगम,बलराम महतो, निर्मल महतो,राजाराम गोप, मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-devotees-performed-jalabhishek-on-the-sixth-monday-of-sawan/">नोवामुंडी

: सावन की छठे सोमवारी पर भक्तों ने किया जलाभिषेक
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही