Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : हाथी के हमले में घायल युवक को किया गया एमजीएम रेफर

Chakulia( Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के मेम क्लब के पास चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर बुधवार की सुबह हाथी के हमले से घायल बाइक सवार को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर किया गया. घायल बाइक सवार घाटशिला के ऊपर पावड़ा निवासी बुद्धिनाथ टुडू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किया गया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी वनपाल कल्याण चंद्र महतो, वनरक्षी विप्लव कुमार और भादू राम सोरेन पहुंचे और वन विभाग की ओर से इलाज के लिए 5000 रूपये दिए. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-dead-body-of-youth-found-on-railway-track-near-paria-village/">चक्रधरपुर

: परिया गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
युवक का बायां हाथ टूट गया है. मालूम हो कि हाथी के हमले से घायल सुनसुनिया के बुजुर्ग माझी हेंब्रम को भी इलाज के लिए एमजीएम रेफर किया गया है. ग्रामीणों के मुताबिक सुनसुनिया जंगल में कई जंगली हाथी घूम रहे हैं. इस जंगल से होकर ही अप और डाउन रेलवे ट्रैक गुजरा है. रेलवे ट्रैक पर आ जाने के कारण ट्रेन के लिए भी हाथी खतरनाक साबित हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-center-provided-schemes-in-the-area-on-the-mercy-of-forest-department-water-supply-and-sewerage-scheme-stalled/">आदित्यपुर

: क्षेत्र में केंद्र प्रदत्त योजनाएं वन विभाग के रहमोकरम पर, जलापूर्ति व सीवरेज योजना ठप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही