Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : नाबालिग सबर किशोरी के साथ दोबारा हुआ दुष्कर्म, तीन माह की गर्भवती है

Advertisement
Advertisement
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के पश्चिम बंगाल सीमा से सटे एक गांव की नाबालिग सबर किशोरी के साथ दोबारा दुष्कर्म होने का मामला प्रकाश में है. उक्त किशोरी के साथ दो वर्ष पूर्व भी दुष्कर्म की घटना हुई थी. उसी किशोरी के साथ दोबारा दुष्कर्म हुआ है और किशोरी दोबारा गर्भवती है. इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब उपायुक्त के निर्देश पर सबर जन जाति के लोगों के लिए पंचायतवार आयोजित हो रहे शिविर की जानकारी देने पीड़िता के गांव सहिया पहुंची. मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार को उक्त पीड़ित किशोरी को सीएचसी लाकर मेडिकल जांच करायी. जांच में किशोरी के तीन माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने इसकी पुष्टि की है. ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी दो वर्ष पूर्व किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ था. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-chhotu-the-third-named-accused-of-triple-murder-surrenders-in-cjm-court/">आदित्यपुर

: ट्रिपल मर्डर के तीसरे नामजद आरोपी छोटू ने सीजेएम कोर्ट में किया सरेंडर
उस मामले में चाकुलिया थाना में 25 मई 2020 को कांड संख्या 27/20 भादवि की धारा 376 डी तथा पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. आरोपी आज भी जेल में हैं. किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया था. बच्ची दो वर्ष की है. बच्ची का पालन पोषण जमशेदपुर के चैरिटी होम की देखरेख में हो रहा है. किशोरी के साथ दोबारा दुष्कर्म होने की सूचना पर थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव ने कहा कि इस मामले पर पुलिस कार्रवाई करेगी. आरोपी के खिलाफ थाना में मामला दर्ज किया जाएगा. आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस जुटी हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही