Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : बड़ामारा के आकाशिया जंगल में शरारती तत्वों ने लगाई आग

Chakulia : चाकुलिया वन क्षेत्र में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को प्रखंड के बड़ामारा गांव से सटे आकाशिया जंगल में किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी. जंगल में सूखे घास होने के कारण आग तेजी से फैल गई है. जंगल में लगी आग से जंगल के पेड़-पौधे झुलस गये हैं. जंगल में आग लगने से आसमान धुंआ-धुंआ हो गया है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-appointed-representatives-for-public-assistant/">चाकुलिया

: विधायक ने जनसहायक के लिए प्रतिनिधियों की नियुक्ति की
जंगल में लगी आग के कारण जंगल में अपना बसेरा बनाए पक्षी भी इधर-उधर भाग रहे हैं. आग बुझाने के लिए ग्रामीण भी नहीं जुटे थे और जंगल में लगी आग से पूरा जंगल आग से धधक रहा है. ज्ञात हो कि आए दिन क्षेत्र के किसी ना किसी जंगल में आग लग रही है. इससे सैकड़ों पेड़ पौधे झुलस कर नष्ट हो रहे हैं. इससे विभाग को भारी नुकसान हो रहा है. वन विभाग द्वारा आग से बचाव के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही