Search

 
 
 

चाकुलिया : पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ की बैठक में शामिल हुए विधायक

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के जिला परिषद डाकबंगला में बुधवार को पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष ग्राम प्रधान अरूण बारिक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती शामिल हुए. ग्राम प्रधानों ने विधायक को गुलदस्ता देकर स्वागत किया. विधायक के समक्ष ग्राम प्रधानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा. विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार माझी और प्रधानों के उत्थान के लिए तत्पर है. माझी और प्रधानों के सम्मान में उन्होंने अपने विधानसभा के हर प्रखंड कार्यालय में कुर्सी उपलब्ध करायी है, ताकि कार्यालय पहुंचने पर प्रधान और माझी को ससम्मान बैठने का स्थान मिले. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Chakulia-Gram-Pradhan-Sangh-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-investigation-report-of-veterinary-surgeon-case-submitted-to-deputy-commissioner/">चाईबासा

: पशु शल्य चिकित्सक प्रकरण की जांच प्रतिवेदन उपायुक्त को सौंपी गई
माझी और प्रधान गांव के मालिक होते हैं और वे गांव के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं. समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं. गांव की हर छोटी-बड़ी समस्या का गांव में ही समाधान करते हैं. माझी और प्रधान गांव में निःस्वार्थ भाव से गांव में काम करते हैं. विधायक ने कहा कि वे प्रधान और माझी को सम्मान दिलाने के लिए विधानसभा में सम्मानजनक मानदेय देने, बाइक और आवास देने की सरकार से मांग की थी. सरकार ने भी इसकी स्वीकृति दे दी है. जल्द ही प्रधान और माझी को सरकार सम्मानजनक मानदेय देगी और नवंबर से दिसंबर तक अपने विस क्षेत्र के प्रधानों को बाइक उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-student-becomes-sakshi-for-a-day-2-news-including-principal/">हजारीबाग

: छात्रा साक्षी बनी एक दिन की प्रिंसिपल समेत 2 खबरें
क्षेत्र में विकास योजनाओं का शिलान्यास ग्राम प्रधानों से कराने का काम करेंगे. मौके पर गौतम दास, बलराम महतो, राम बास्के, पिटला दास, विशाल बारिक, संघ के संरक्षक ग्राम प्रधान कोकिल महतो, सचिव मणीन्द्र नाथ महतो, मिहिर महतो, छोटू महतो, पंकज महतो, रतन लाल किस्कू, दिलीप पाल, कालीपदो महतो, चुनाराम महतो, मंटू नायक, हलधर महतो, माखन चन्द्र पाल, सुनाराम किस्कू, लखिन्द्र नायक, खोकेन नायेक समेत अनेक ग्राम प्रधान उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही