Chakulia : विधायक समीर कुमार महंती ने प्रखंड के प्रमुख धनंजय करूणामय और कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को चाकुलिया प्रखंड की बड्डीकानपुर - कालापाथर पंचायत के बड्डीकानपुर,जामीरा और कालापथर गांव का दौरा किया. इन गांवों में विधायक ने ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक में ग्रामीणों ने विधायक को पेयजल, पीएम आवास, सड़क आदि से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया और निदान करने की मांग की. विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि समस्याओं का निराकरण होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-day-strike-of-fair-price-shop-dealers-association-ends-demand-letter-sent-to-pm-cm/">जमशेदपुर
: फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की तीन दिवसीय हड़ताल समाप्त, पीएम-सीएम को भेजा मांग पत्र हेमंत सोरेन की सरकार गांव के विकास के लिए कृत संकल्प है. मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, अमर हांसदा,मिथुन कर, बड्डीकानपुर गांव के सुशील बेरा,अजय कुमार पातर, जामीरा गांव के राजू हांसदा, बुधराय किस्कू,सुनाराम मुंडा,जागेश्वर कर्मकार,ग्राम प्रधान पुथो मुर्मू,श्याम चरण किस्कू, कालापाथर गांव के बंकिम गोप, बरेन मुर्मू,संजय गोप,रागुपति मुर्मू आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
चाकुलिया : बड्डीकानपुर- कालापाथर पंचायत की समस्याओं से अवगत हुए विधायक

Leave a Comment